1488 liters of liquor seized in Himachal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल में 1488 लीटर शराब जब्त

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अप्रैल 2019 7:28 PM (IST)
हिमाचल में 1488 लीटर शराब जब्त
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस, आबकारी तथा आयकर विभाग के उड़न दस्तों ने प्रदेश भर में नाकेबंदी कर रविवार को 1488 लीटर शराब, बीयर व लाहण के अतिरिक्त 1,030 रुपये की नकदी, 0.00667 किलोग्राम हेरोइन तथा 1.205 किलोग्राम चरस जब्त किया है। मुख्य निर्वाचन कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया, "अब तक 7,90,925 रुपये नकदी तथा 6.83 करोड़ रुपये की शराब इत्यादि जब्त की जा चुकी है। जबकि 50.72 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन, 32.26 लाख रुपये की चरस, 31,500 रुपये के नशे के कैप्सूल, 72,598 रुपये का चूरापोस्त, 4.78 लाख रुपये का गांजा, 3470 रुपये की स्मैक के अतिरिक्त 17400 रुपये की 116 नशे के सिरप की बोतलें जब्त की जा चुकी हैं।" उन्होंने बताया, "पुलिस के पास आज 234 लाईसेंसशुदा हथियार जमा हुए और अबतक कुल 83,782 हथियार जमा किए जा चुके हैं। इसके साथ ही असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 41 लोगों की पहचान की गई और अब तक ऐसे कुल 1712 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त धारा 107/116 के तहत भी 41 लोगों की पहचान की गई और अब तक ऐसे कुल 1868 लोगों की पहचान की जा चुकी है।"
उन्होंने बताया, "सात लोगों को गैर जमानती वारंट जारी किए गए और अब तक पकड़े गए ऐसे कुल 148 लोगों में से आठ को एक्जीक्यूट कर दिया गया है, जबकि 140 लोगों के खिलाफ मामला लंबित है।"
प्रवक्ता ने बताया कि उनके कार्यालय में रविवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की आम जनता से चार शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त कुल 252 शिकायतों में से आम जनता से 192, चुनाव आयोग के माध्यम से 29 तथा राजनैतिक पार्टियों से 27 शिकायतें शामिल हैं, जिनमें से 185 पर कार्रवाई की गई, 67 शिकायतें लम्बित हैं, जो कार्रवाई हेतु विचाराधीन हैं।
प्रवक्ता ने बताया, "आज जिलों में इस तरह की छह शिकायतें प्राप्त हुईं और अब तक प्राप्त 134 शिकायतों में से 88 का निपटारा कर शेष 46 शिकायतें कार्रवाई की प्रक्रिया में हैं। इसी प्रकार सोशल मीडिया की सात शिकायतें अब तक प्राप्त हुई हैं, जिनमें से पांच की कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्त कर ली गई हैं, जबकि दो शिकायतें लम्बित हैं, जिन पर कार्रवाई प्रक्रिया जारी है।"
उन्होंने बताया कि जिलों की 46 लम्बित शिकायतों में से कांगड़ा की पांच, चम्बा की दो, मण्डी की पांच, शिमला की दो, हमीरपुर की आठ, ऊना की चार, सोलन की 10, सिरमौर की सात तथा बिलासपुर की तीन शिकायतें शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement