सिंहस्थ कुंभ : साधुओं के वेश में 134 संदिग्ध पकड़े
khaskhabar.com:
उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान साधुओं के वेश में आए 134 संदिग्ध सुरक्षाबलों की नजर से बच नहीं पाए। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है और इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वी. मधुकुमार ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि आगामी 21 मई को होने वाला तीसरा शाही स्नान उनके लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि इसमें आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक हो सकती है।