134 suspects disguised as sadhus arrested in Simhastha Kumbh Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिंहस्थ कुंभ : साधुओं के वेश में 134 संदिग्ध पकड़े

khaskhabar.com:
सिंहस्थ कुंभ : साधुओं के वेश में 134 संदिग्ध पकड़े
उन्होंने बताया कि पहले दो शाही स्नान में आए श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए। आगामी शाही स्नान में भी इसी तरह के इंतजाम रहेंगे। एक सवाल के जवाब में मधुकुमार ने बताया कि 22 अप्रैल से शुरू हुए सिंहस्थ कुंभ में ऐसे 134 संदिग्ध पकड़े गए हैं, जो साधुओं के वेश में यहां पहुंचे थे। पकड़े गए संदिग्धों के खिलाफ  कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात हो कि सिंहस्थ कुंभ क्षेत्र में कई स्थानों पर चोरी की वारदातें हुई हैं। अखाड़ों के संत महात्मा भी इससे बच नहीं पाए हैं। सिंहस्थ कुंभ शुरू होने से पहले पुलिस के पास इस तरह की गोपनीय सूचनाएं थीं कि साधुओं के वेश में अपराधी भी आ सकते हैं। इसी के चलते साधुओं के वेश में आने वालों पर भी सुरक्षाबलों की पैनी नजर है।
(आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement