ऊना। जिला पुलिस ने गश्त व नाकावंदी के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 127 चालान किए हैं, जिनमें से 105 चालानों का मौका पर निपटारा करके 25400 रूपये जुर्माना वसूला है। एसपी अनुपम शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिना हैलमेट लगाये दोपहिया वाहन चलाने पर 52, बिना सेफटी बैल्ट लगाये वाहन चलाने पर 17 और बिना ड्राईविंग लाईसेंस के वाहन चलाने पर 15 चालान किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रिप्पल राईडिंग करने पर 11, अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर 9, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर 8, बिना बीमा करवाये वाहन चलाने पर 3, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 1, पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर 4, बिना नम्बर प्लेट के 3 व मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के अंतर्गत 4 चालान किए हैं। उन्होंने बताया कि जोल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 4 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 400 रूपए जुर्माना वसूला है।