11-year-old boy dead due to lizard bite -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छिपकली के काटने से 11 साल के बालक की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 10:51 AM (IST)
छिपकली के काटने से 11 साल के बालक की मौत
बारां। अंता के निकट नागदा गांव में एक मासूम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 11 साल के बच्चे आकाश की उंगली पर छिपकली ने काट खाया था। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन आए और छिपकली को उसकी अंगुली से अलग किया। परिजन उसे इलाज के लिए बारां अस्पताल ले गए, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद एमबीएस अस्पताल कोटा रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement