108 feet high huge Hanuman statue to be built in Nathdwara, will be visible from 25 km away-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाथद्वारा में बनेगी 108 फीट ऊंची विशाल हनुमान प्रतिमा, 25 किलोमीटर दूर से दिखेगी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अप्रैल 2023 11:51 AM (IST)
नाथद्वारा में बनेगी 108 फीट ऊंची विशाल हनुमान प्रतिमा, 25 किलोमीटर दूर से दिखेगी
उदयपुर। विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूप के बाद अब नाथद्वारा में हनुमान जी की विशाल प्रतिमा बनेगी। यह प्रतिमा 108 फीट ऊंची होगी। यह आलोकिक प्रतिमा दक्षिण मुखी और हाथ जोड़ कर प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करती हुई प्रतीत होगी। गिरिराज परिक्रमा के बड़े मंगरे पर प्रतिमा का निर्माण देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमावत कर रहे हैं जिन्होंने 'विश्वास स्वरूपम' शिव प्रतिमा का निर्माण किया था। वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा के तिलकायत के बेटे विशाल बाबा ने मंदिर मंडल मुख्य निष्पादन अधिकारी एवं मंदिर मंडल के निर्माण विभाग के अधिकारी—कर्मचारियों की मौजूदगी में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रतिमा निर्माण स्थल पर भूमि पूजन किया। विधि विधान से भूमि पूजन के बाद पांच शिलाओं का पूजन कर नींव में रखा गया। इस दौरान पहली शिला की पूजन विशाल बावा ने किया तथा बाकी शिलाओं का पूजन मूर्ति निर्माण कराने वाले मुम्बई के कारोबारी गिरीश भाई शाह ने किया। इस प्रतिमा की लागत एक करोड़ रुपए आएगी और इस प्रतिमा का निर्माण दीपावली तक पूरे करने का लक्ष्य रखा है।
प्रतिमा का आवरण रहेगा फाइबर ग्लास काः
मूर्ति बनवाने वाले मुंबई के वैष्णव गिरीश भाई शाह के अनुसार यह यह प्रतिमा 15 फीट के आधार पर 108 फीट ऊंची बनाई जाएगी। जिसके निर्माण के लिए कंक्रीट, सीमेंट व स्टील का उपयोग किया जाएगा। साथ ही इस पर फाइबर ग्लास का आवरण चढ़ाया जाएगा। दावा है कि 108 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा 25 किलोमीटर दूर से दिखाई देगी। मूर्ति का मुख दक्षिण दिशा की ओर 90 डिग्री पर रहेगा ओर श्रीनाथजी का मुख भी उत्तर दिशा में 90 डिग्री एंगल पर है।
प्रतिमा पूर्ण होने के बाद श्रीनाथ जी के दर्शन करती हुई दिखाई देगी। 200 साल को ध्यान में रखकर होगा मूर्ति का निर्माणः बताया गया कि हनुमानजी मूर्ति 200 साल को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। जिसमें हवा, बारिश और धूप को ध्यान में रखकर निर्माण में उपयुक्त सामग्री काम में ली जाएगी। सबसे अहम बात यह है कि इस प्रतिमा के दर्शन के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement