108 emergency services declared essential services for the next six months-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

108 आपात कालीन सेवाएं आगामी छः माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित

khaskhabar.com: सोमवार, 29 जनवरी 2024 8:49 PM (IST)
108 आपात कालीन सेवाएं आगामी छः माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित
जयपुर। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर 108 आपात कालीन सेवाओं के साथ 104 जननी एक्सप्रेस सेवा, ममता एक्सप्रेस, 104 चिकित्सा परामर्श सेवाओं एवं कॉल सेन्टर सेवाओं जिनका संचालन सेवा प्रदाताओं के माध्यम से किया जा रहा है, के समस्त कार्यालय एवं कर्मचारियों तथा उसके कार्यकलापों से संबंधित समस्त सेवाओं को आगामी छः माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है। गृह विभाग के शासन उप सचिव श्री महेश कुमार शर्मा ने बताया कि 108 आपात कालीन सेवाओ के साथ-साथ 104 जननी एक्सप्रेस सेवा, ममता एक्सप्रेस, 104 चिकित्सा परामर्श सेवाओं एवं कॉल सेन्टर सेवाओं में हडताल होने से सेवाओं के प्रदाय एवं अनुरक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा जिसके परिणामस्वरूप जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement