Advertisement
हड़ताली 105 रोडवेज कर्मचारियों को सस्पेंड किया

रूटों के समय के बारे में पूछने पर परिवहन मंत्री ने बताया कि यह समय सम्बंधित महाप्रबन्धक और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव (आरटीए) मिलकर तय करेंगे। उन्होंने कहा कि इन 273 रूटों पर 853 परमिटों के अलावा 1669 आवेदन और प्राप्त हुए थे, जिनमें से किसी को भी नया रूट अभी तक नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों को इन 853 परमिटों पर कोई एतराज नहीं है और जहां तक नई परिवहन नीति का प्रश्न है तो यह मामला न्यायालय में विचारधीन है, जिस पर आगामी 20 अप्रैल को सुनवाई होनी है। इस सम्बंध में न्यायालय का जो भी फैसला होगा उसका अक्षरश: पालन किया जाएगा।
पंवार ने आगे कहा कि इस समय हरियाणा परिवहन के बेड़े में लगभग 4200 बसें हैं। इसके अलावा, 600 और नई बसें लाई जा रही हैं, जिनमें से 300 बसें खरीदी जा चुकी हैं और 300 बसें खरीदने की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष में लोगों की सुविधा के लिए 400 और नई बसें हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल करने का निर्णय लिया जा चुका है। इस प्रकार, इस वर्ष कुल 1000 बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी।
विपक्ष ने किया हमला
रणबीर महेंद्रा ने इस शर्त के साथ की माइक्रोवेव डायोथर्मी मशीन भेंट..पढें
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




