105 roadways workers suspended-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हड़ताली 105 रोडवेज कर्मचारियों को सस्पेंड किया

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अप्रैल 2017 10:18 PM (IST)
हड़ताली 105 रोडवेज कर्मचारियों को सस्पेंड किया
चंडीगढ़। पिछले दो दिनों से प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को 273 रूटों पर परमिट देने के विरोध में हड़ताल पर चल रहे रोडवेज कर्मचारियों पर सरकार ने सख्ती करनी शुरू कर दी है । सरकार ने 105 रोडवेज कर्मचारियो को सस्पेंड कर दिया है । सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक और कुरुक्षेत्र में पांच-पांच रोडवेज कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, इस के बावजूद भी प्रदेशभर में तीसरे दिन भी कर्मचारियो ने हड़ताल जारी रखी हुई है । जिस से हरियाणा रोडवेज की सभी बसो के पहिए रुके हुए है । सरकार के निजी बसो को परमिट देने के फैसले के विरोध में रोडवेज की सभी यूनियनों के आह्वान पर प्रदेशभर के 19500 कर्मचारी हड़ताल कायम हैं। सरकार द्वारा हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का असर आज देखा जा सकता है । सरकार के इस सख्त कदम पर यूनियन अपनी आगे की रणनीति बना सकती हैं। सस्पेंड हुए कर्मचारी
जिला सिरसा में महासंघ के जिला प्रधान रामकुमार चूरनिया, महासंघ के उप्रधान रमेश कुमार, डबवाली में महासंघ के प्रधान ओमप्रकाश, कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान लक्ष्मण दास, अॉल इंडिया कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान चंद्रशेखर को जीएम रामकुमार भुक्कल ने सस्पेंड करने के आडर जारी कर दिए है । वही फतेहाबाद में सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में सूरजभान चोपड़ा प्रधान,लहरी सिंह प्रधान, जगदीस पुनिया, सुबे सिंह, तकदीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा रोहतक और कुरुक्षेत्र में भी पांच-पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया । झज्जर में 6 कर्मचारी सस्पेंड किए गए है जिन में 3 ड्राइवर, 2 कंडक्टर ओर 1 मैकेनिक शामिल। इसी तरह दादरी डिपू के भी 5 कर्मचारियो को निलंबित किया गया है ।
दोनों ही बैठके बेनतीजा रही

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement