103 couples took seven rounds in the mass marriage conference of Mali Samaj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माली समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 103 जोड़ों ने लिए फेरे

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अप्रैल 2025 6:06 PM (IST)
माली समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 103 जोड़ों ने लिए फेरे
टोंक। जिले के उनियारा शहर में माली सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में मंगलवार रात 103 जोड़ों ने सात फेरे लिए। आयोजन में पूर्व आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद समिति ने वैभव गहलोत का साफा, माला और मोमेंटो देकर सम्मान किया। वैभव गहलोत ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भेदभाव और गरीबी को खत्म करने में मदद करते हैं। गरीब परिवारों को विवाह के लिए आर्थिक सहारा मिलता है। उन्होंने कहा कि उन्हें जब सम्मेलन का निमंत्रण मिला, तभी उन्होंने आने का वादा किया था। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण संस्थान परिसर में उनकी मूर्ति का अनावरण वैभव गहलोत और पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने किया। इसके बाद भजन संध्या में मेहंदवास के प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली ने प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में वैभव गहलोत के साथ पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी, चोमू चेयरमैन घासीलाल सैनी, रक्षा संपदा टीआरए के महेश सैनी, आरएस परशुराम सैनी, जयपुर के बिल्डर्स मदनलाल सैनी और शिवनारायण सैनी, समाजसेवी भावना सैनी, पूर्व जिला प्रमुख नंदराम सुमन, सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सैनी, गंगापुर के कल सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया, पार्षद राहुल सैनी, शंकरलाल कच्छावा, भागचंद सैनी, ऑल इंडिया सैनी समाज के जिला अध्यक्ष पांचूलाल सैनी, फुले ब्रिगेड अध्यक्ष गायत्री सैनी, छात्रावास टोंक की लक्ष्मी सैनी, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड टोंक के अजय सैनी, प्रभुलाल सैनी, एडवोकेट कमलेश सैनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
सम्मेलन समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप सैनी, शहर अध्यक्ष तेजपाल सैनी, संरक्षक प्रभुलाल सैनी, कर्मचारी संघ अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, मोहनलाल सैनी, ओमप्रकाश सैनी, रामलाल सैनी, नरेंद्र सैनी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन में जुटे रहे।
बुधवार को विवाह से पहले श्रीजी की बगीची खातोली गेट से विशाल बारात निकाली गई। दूल्हे हाथी, घोड़ी और बग्गी पर सवार थे। तुलसा जी की बाजी पर बैठने वालों की बोली भी लगी। बारात जोशियों का मोहल्ला, छाबड़ा मोहल्ला, सिंह द्वार, कटला गेट, मुख्य बाजार, न्यू मार्केट, सरदार सिंह सर्किल, बस स्टैंड होते हुए सवाई माधोपुर रोड से सम्मेलन स्थल पहुंची। जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। समाजसेवकों ने ठंडे पेयजल की व्यवस्था की। पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा।
सम्मेलन में आचार्य पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ 103 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement