मेरठ। विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग के बाद शनिवार को एक बार फिर मेरठ ने विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। जहां मेरठ के आइआइएमटी विश्वविद्यालय में करीब 10,000 लोगों ने गौसेवा करके विश्व रिकार्ड बनाया है। लोगों ने भारत की देसी गायों को चारा खिलाया, आरती की, साथ ही उनकी सेवा की। इस गौ सेवा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मेरठ और आसपास के जिलों के करीब 10,000 लोग पहुंचे। ये रिकॉर्ड गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा रहा है।
प्राथमिक तौर पर एक सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड्स की तरफ से आईआईएमटी विश्वविद्यालय को दे दिया गया है। हालांकि अभी पूरी तरह से इस रिकॉर्ड को दर्ज होने में करीब 15 दिन का समय लगेगा।