मेरठ के आईआईएमटी विश्वविद्यालय में गौसेवा का एक कार्यक्रम आयोजित
किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने आसपास के समाजसेवी साथ ही अलग अलग दल
के लोगों ने गौ सेवा के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। आईआई एम टी
विशविद्यालय के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता की माने तो इसके पहले इजराइल के
नाम 18 सौ लोगों द्वारा गायों की सेवा करने का रिकॉर्ड दर्ज है।
भारत
में यह पहला मौका है जब गायों की सेवाकर के विश्व रिकॉर्ड हासिल किया गया
हो ।वही गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारी भी इस कार्यक्रम पर अपनी निगाह
बनाए हुए थे ।उनकी माने तो रजिस्ट्रेशन के आधार पर साथी वीडियोग्राफी के
आधार पर हुई चेकिंग के बाद ही विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया जाएगा।