कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2016 पर कुरुक्षेत्र गीता मैराथन में करीब 10 हजार पुरुष और महिलाओं ने दौड़ लगाकर कुरुक्षेत्र के इतिहास में एक और नया अध्याय जोड़ दिया है। इस इतिहास के यादगार लम्हों को लम्बे समय तक याद रखा जाएगा। इस कुरुक्षेत्र गीता मैराथन के सुनहरे सफर के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2016 के कार्यक्रमों का आगाज भी हो गया है। इस मैराथन में करीब 4 हजार छात्राओं और महिलाओं ने शिरकत कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के सपने को साकार करते हुए यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। कुरुक्षेत्र गीता मैराथन में जहां मंगलवार को कार फ्री डे के दौरान ब्रहमसरोवर के पावन तट पर युवाओं का जोश और उत्साह उमंग भर रहा था, वहीं मंत्रौच्चारण के बीच ब्रहमसरोवर की फिजा भी गीतामय बन गई। इन ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनते हुए विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने पुरुषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर के मुख्य द्वार से सबसे पहले पुरुषों की 21 किलोमीटर कुरुक्षेत्र गीता मैराथन को झंडी देकर रवाना किया। इस दौड़ में भी करीब 6 हजार युुवाओं और पुरुषों अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सबसे तेज धावक पंजाब के तरनतारण शहर के जितेन्द्र सिंह को प्रथम पुरस्कार के रुप में 51 हजार रुपए, प्रमाण पत्र और एक तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। पुरुषों की इस मैराथन में दुसरे स्थान पर हिसार का लक्ष्मण सिंह रहा। इस विजेता को 31 हजार, प्रशंसा पत्र और तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। इसी तरह तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले केन्या के इसाक केनबाय को 21 हजार, चौथे स्थान पर रहने वाले कुरुक्षेत्र निवासी सोनू को 11 हजार रुपए तथा अगले 10 स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को 5-5 हजार, प्रंशसा पत्र और तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा