10 day Management Development Workshop concludes at IIM Udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईआईएम उदयपुर में 10 दिवसीय प्रबन्धन विकास कार्यशाला का समापन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 7:51 PM (IST)
आईआईएम उदयपुर में 10 दिवसीय प्रबन्धन विकास कार्यशाला का समापन
उदयपुर । भारतीय सीए संस्थान द्वारा मई 23 की सीए फाइनल परीक्षा में 63 रैंक धारक चार्टर्ड अकाउन्टेन्टस के लिये आईआईएम उदयपुर में आयोजित 10 दिवसीय प्रबन्धन विकास कार्यशाला का समापन आईआईएम परिसर में आयोजित हुआ। समापन समारोह में आईसीएआई सेन्ट्रल कांउसिल सदस्य व सीएमआईबी कमेटी चेयरमैन सीए. दुर्गेश कुमार काबरा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से नए विश्वास व प्रबन्धन कार्यकुशलता के विकास से सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही आईसीएआई व आईआईएम जैसे ख्याति प्राप्त व विश्वस्त संस्थानों के साथ से अर्थव्यवस्था में सकारात्मक योगदान में और वृद्वि होगी। छात्रों ने पिछले 10 दिन के अनुभव साझे किए। आईआईएम निदेशक प्रो. अशोक बनर्जी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये शुभकामनाएं प्रेषित की। सीएमआईबी कमेटी के वाइस चेयरमैन सीए रोहित रूवाटिया कार्यशाला में हुई प्रबन्धन विकास के कार्यक्रमों की सराहना की। भारतीय सीए संस्थान उदयपुर शाखा उपाध्यक्ष सीए रौनक जैन ने स्वागत किया और शाखा सचिव सीए. राहुल माहेश्वरी ने सीएमआईबी कमेटी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर आईआईएम प्रोफेसर जी. विष्वनाथन, प्रोफेसर शोभित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement