10-day industry-oriented training begins for CMA final students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CMA फाइनल विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण शुरू

khaskhabar.com: शनिवार, 26 सितम्बर 2026 5:25 PM (IST)
CMA फाइनल विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण शुरू
खास खबर। जयपुर द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) के जयपुर चैप्टर द्वारा शनिवार को सीएमए फाइनल के विद्यार्थियों के लिए दस दिवसीय उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम (आईओटीपी) का विधिवत शुभारंभ हुआ। सीएमए भवन, जयपुर में आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉरपोरेट और उद्योग जगत की व्यावहारिक कार्यप्रणाली से रूबरू कराते हुए उनके पेशेवर व तकनीकी कौशल को निखारना है।
समारोह की मुख्य अतिथि सुश्री हेमा हरचंदानी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मौजूदा दौर अत्यधिक प्रतिस्पर्धा का है, जहाँ केवल किताबी ज्ञान सफलता की गारंटी नहीं हो सकता। उन्होंने रेखांकित किया कि पेशेवर उत्कृष्टता के लिए व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता, प्रभावी संचार कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण का होना अनिवार्य है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के हर सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष सीएमए दीप्तांशु पारीक ने अतिथियों व विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आईओटीपी विद्यार्थियों के लिए अकादमिक शिक्षा और वास्तविक कार्यक्षेत्र (इंडस्ट्री) के अंतर को पाटने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने नियमित उपस्थिति और अनुशासन पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के समन्वयक डीओसीए सीएमए एस.एल. स्वामी ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि दस दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं और चुनौतियों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। समापन पर जयपुर चैप्टर की सचिव सीएमए पूर्णिमा गोयल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीएमए फाइनल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement