khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 09:19 AM (IST)
मुकेश बघेल/ गुरुग्राम। हरियाणा के वन, लोक निर्माण एवं नागरिक उडडयन मंत्री राव नरबीर
सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढावा देने के लिए शुरू किए गए हर घर
हरियाली अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वातावरण को दूूषित
होने से बचाने की दिशा में यह अभियान अपनी अमिट छाप छोड रहा है। विभाग
द्वारा चालु वर्ष के दौरान 1 अरब 75 करोड़ पौधे लगाने / बेचने का लक्ष्य
निर्धारित किया गया है। हर घर हरियाली अभियान के तहत घरों में 12 लाख पौधे
लगाए जाने प्रस्तावित हैं,जिसमें 8 लाख 37 हजार फलदार पौधे लगाए जा चुके
हैं। गत वर्ष इस अभियान के तहत प्रदेश के 3 लाख 24 हजार घरों में 12.1 लाख
पौधे वितरित किए गए थे। वहीं सरकार अरावली क्षेत्र के सरंक्षण एवं विकास के
लिए कटिबद्ध है। वन मंत्री राव नरबीर ने कहा कि
वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा दो वर्ष के कार्यकाल में वनों का
प्रबंधन,सुरक्षा, सरकारी भूमि और परती भूमि पर पौधारोपण, औषधीय उद्यानों का
विकास, जल भंडारण बांधों का निर्माण,जल एवं मृदा संरक्षण,वानिकी अनुसंधान
एवं बीज विकास तथा वन्य जीवों का संरक्षण,संयुक्त वन प्रबंधन एवं सामुदायिक
भागीदारी आदि क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।उन्होंने
बताया कि प्रदेश के गुडग़ांव, मेवात, रेवाड़ी, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ तथा
भिवानी जिलों में 1.13 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में अरावली की पहाडिय़ां फैली
हुई हैं। यह पहाडिय़ां सबसे पुराने पर्वत हैं तथा गुडग़ांव, फरीदाबाद तथा
दक्षिणी दिल्ली के लिए भूमिगत महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। अरावली क्षेत्र में
वन्य प्राणियों की सुरक्षा हेतू विभिन्न प्रयास किए गए है।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में