kaala movie review in hindi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Movie Review: एक बार फिर चला रजनीकांत का जादू, बने गरीबों के मसीहा काला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 जून 2018 4:16 PM (IST)
Movie Review: एक बार फिर चला रजनीकांत का जादू, बने गरीबों के मसीहा काला
फिल्म : काला निर्माता : धनुष निर्देशक : पीए रंजीत
कलाकार : रजनीकांत, हुमा कुरैशी, इश्वरी राव, नाना पाटेकर

दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म काला को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है। पिछले काफी समस से फिल्म पर चल रहे विवाद के बाद वर्ल्डवाइड फिल्म को रिलीज कर दिया गया है। रजनीकांत की फिल्म को पहले कर्नाटक में बैन कर दिया गया था, लेकिन रजनीकांत की अपील के बाद बैन हटा दिया गया। चेन्नई में फिल्म का पहला शो सुबह 4 बजे से शुरू हुआ। और फिल्म देखने के लिए फैंस चार बजे से पहले से ही लाइनों में खड़े थे। फिल्म के रिव्यू काफी अच्छी आ रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट हाफ बिल्कुल वैसा ही है, जैसा लोग सोच रहे हैं। रजनीकांत के एक्शन में आने के बाद हर जगह तबाही ही तबाही नजर आती है। बारिश में हो रही लड़ाई और नाना पाटेकर के साथ टकराव वाले सीन पर थिएटर तालियों से गूंज उठता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement