कहानी :-
फिल्म को बांकीपुर नाम के एक काल्पनिक शहर की पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया
है। आम चुनाव से ठीक पहले आभा (प्रियंका चोपडा) माथुर को बांकीपुर का एसपी
बनाया जाता है। प्रभारी मंत्री के इशारे पर यह पोस्टिंग होती है।
प्रियंका को पोस्टिंग एन्जॉय करने के लिए कहा जाता है। तेज-तर्रार एसपी आभा
माथुर अपनी ड्यूटी से भ्रष्टाचारियों के होश उडा देती है।
आभा माथुर आते ही घोषणा करती है, मैं यहां टेबल कुर्सी पर बैठ कर सलामी
ठोकवाने नहीं आई हूं। वह आगे कहती है, आज समाज में उसकी इज्जत होती है, जो
कानून तो़डता है, लेकिन मैं उसकी इज्जत करती हूं जो कानून तोडने वाले को
तोडता है। सच्चे इरादों की हिम्मती आभा सब कुछ साफ बता देती है। वह अपने
सर्किल बाबू को बताती है कि कीच़ड धोने के लिए साफ पानी की जरूरत होती है।
गंदे पानी की नहीं। फिल्म की अधिकांश शूटिंग मध्यप्रदेश के शहरों में की गई
है। आभा माथुर राजनीतिक शक्तियों से टक्कर लेते हुए अपने जिले से
भ्रष्टाचार और बुराई को खत्म करने का संकल्प लेती है। इसके लिए उसे अपने ही
आला अधिकारियों और राजनेताओं का भी सामना करना पडता है, लेकिन आखिर में वो
अपने मकसद में कामयाब होकर दिखाती है।