Advertisement
जय गंगाजल : प्रियंका का ऎसा रूप कभी नहीं देखा

कलाकार : प्रियंका चोपडा, प्रकाश झा, मानव कौल, निद कामथ और मुरली शर्मा
प्रियंका चोपडा यूं तो इससे पहले कई फिल्मों में एक्शन करती दिखाई दी हैं, लेकिन ये पहली बार है जब प्रियंका खाकी वर्दी में स्क्रीन पर दमदार एक्शन पैक अवतार में दिखाई देंगी। हिट फिल्म "गंगाजल" के बाद प्रकाश झा जय गंगाजल लेकर आए हैं. जिसमें वो पहली बार डायरेक्टर की भूमिका में होने के साथ ही खुद भी पुलिसकर्मी के किरदार में प्रियंका के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए। इस फिल्म में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा हॉट बेब के अंदाज की जगह दबंग महिला पुलिसकर्मी के रोल में है, जो बुराई से लडते हुए जीत हासिल करती है। प्रियंका का कडक महिला आईपीएस का अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आएंगा। आभा माथुर का किरदार एमपी कैडर की दबंग आईपीएस ईशा पंत की लाइफ पर आधारित है। प्रियंका चोप़डा का जो क़डक मिजाज लोगों को फिल्म के ट्रेलर में नजर आ रहा है वो सब इसी आईपीएस अफसर की देन है।
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features



