Your genes may determine how marriage will fare: Study-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सफल शादीशुदा जीवन में इसका होता है खास रोल, शोध में चला पता

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 1:26 PM (IST)
सफल शादीशुदा जीवन में इसका होता है खास रोल, शोध में चला पता
न्यूयॉर्क। आपके सफल वैवाहिक जीवन में जीन की अहम भूमिका होती। यह बात हालिया एक शोध में सामने आई है। पूर्व के शोध में भी इस बात के संकेत दिए गए हैं कि सफल वैवाहिक जीवन आंशिक तौर पर आनुवांशिक कारकों से प्रभावित होता है और ऑक्सीटोसिन सामाजिक समर्थन में मददगार होता है। हालिया शोध के अनुसार, विशेष जीनों में भिन्नता ऑक्सीटोसिन की कार्यपद्धति से जुड़ी होती है और यह समग्र रूप से सफल वैवाहिक जीवन पर असर डालती है। जीन पार्टनर्स के बीच समन्वय के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं।
इस शोध में विभिन्न तरह के जीनोटाइप- ऑक्सीटोन रिसेप्टर जीन (ओएक्सटीआर)के संभावित जीन संयोजन-का मूल्यांकन किया गया है, जो बताते है कि किस तरह जीवनसाथी एक दूसरे का सहयोग करते हैं। यह सफल वैवाहिक जीवन का प्रमुख निर्धारक होता है।
ऑक्सीटोसीन के नियमन व रिलीज से जुड़े होने की वजह से ओएक्सटीआर को लक्ष्य बनाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement