Advertisement
बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

अगर बच्चे को बार-बार दस्त हो रहे हैं, पेशाब कम आ रहा है, मुंह सूख रहा है, आंखें धंसी हुई दिख रही हैं या बच्चा असामान्य रूप से सुस्त है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। दस्त में खून आने पर भी बिना देरी किए चिकित्सकीय मदद लेना जरूरी है।
आयुर्वेद में दस्त के लिए अनार के छिलके, बेल, जीरा और सोंठ जैसी चीजों का पारंपरिक रूप से इस्तेमाल बताया गया है। हालांकि, छोटे बच्चों और शिशुओं को ऐसे नुस्खे डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं देने चाहिए। खासकर शहद एक साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं देना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


