valentine day special-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्या आपको पता है वैलेंटाइन मनाने के पीछे का राज

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 10:59 AM (IST)
क्या आपको पता है वैलेंटाइन मनाने के पीछे का राज
फूलों से गुलजार वसंत महीने में चारों तरफ प्यार और उल्लास का महीना होता है। वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। यह रोम के संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। माना जाता है कि वह सामाजित कुरीतियों को दूर कर लोगों के बीच प्यार व सद्भाव का प्रचार-प्रसार करते थे, वह 269 ईस्वी में शहीद हो गए और 14 फरवरी 269 को वह फ्लेमेनिया में दफनाए गए। उनके अवशेष रोम के सेंट फ्रेक्स्ड चर्च और डबलिन (आयरलैंड) के स्ट्रीट कामिलेट चर्च में रखे हुए हैं। एक अन्य बिशप टर्नी को भी वैलेंटाइन का सूत्रपात करने वाला माना जाता है, जो 197 ईस्वी में सम्राट ऑरोलियन के उत्पीड़न से शहीद हो गए थे, लेकिन रोम के वेलेंटाइन की समाधि से उन्हें अलग दफनाया गया। समाज के लोगों के बीच आपसी प्यार व सद्भाव की कामना से शुरू हुआ वैलेंटाइन अब मुख्य रूप से प्रेमी जोड़ों के प्यार के त्योहार के रूप में मनाया जाने लगा है।

[@ ठंड से बचना है, तो एक नजर इधर]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement