Advertisement
घर में हैं छिपकलियाँ, इन आसान उपायों से पाएँ छुटकारा

लहसुन का प्रयोग
छिपकलियों को घर से दूर करने में लहसुन बहुत कारगर है। लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए एक स्प्रे बोतल में पानी भर लें और उसमें कुचला हुआ लहसुन डालें। लहसुन का यह पानी छिपकलियों के लिए जहरीला होगा। इस पानी को छिपकलियों पर छिड़कें। इस उपाय को करने से एक बार छिपकली भाग गयी तो वापस नहीं आती। इसके प्रभाव को बढ़ाने के लिए इस पानी में पिसी हुई लौंग भी मिला सकते हैं।
अंडे का खोल
अंडे के छिलके भी छिपकलियों से छुटकारा पाने के उपायों में से एक हैं। अंडे के छिलकों को हाथ से तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. इन टुकड़ों को प्लेट के तले में रख दीजिए. इन अंडों के छिलकों को फर्श पर या किचन में जहां भी छिपकली जाए, वहां फैला दें। हर हफ्ते इन छिलकों को बदलते रहें। छिपकलियां वापस घर में नहीं आएँगी।
डामर गोली
कपड़ों में नेफथलीन की गोलियां रखी जाती हैं। इन बॉल्स का इस्तेमाल कपड़ों से कीड़ों को दूर करने के लिए किया जाता है। नेफ़थलीन बॉल्स छिपकली हटाने के लिए भी उपयोगी होती हैं। नेफ़थलीन गेंदों को अलमारी के ऊपर या रसोई के फर्श पर फैलाएं। इन गोलों को पीसकर पानी में मिला सकते हैं और इस पानी को छिपकलियों पर भी छिड़क सकते हैं। नेफ्थलीन बॉल्स हानिकारक होती हैं इसलिए इन्हें बच्चों से दूर रखें। सिरके का प्रयोग करें सफेद सिरका घर से छिपकली हटाने में कारगर होता है। सिरका को दीवार पर स्प्रे करें जहां छिपकली दिखाई देती हैं। सादे सिरके का उपयोग करने के बजाय इसे पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भरकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
कॉफी पाउडर
छिपकली को भगाने के लिए कॉफी पाउडर में तम्बाकू को मिक्स कर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाले इन गोलियों को उन जगहों पर रखें जहां छिपकली बार-बार आती हैं। इन्हें वहां रखने से जल्द ही छिपकलियों से छुटकारा मिलेगा।
मोर पंख
जब भी छिपकली भगाने की बात आती है तो उसके लिए मोर पंख का नाम सबसे पहले आता है। असल में छिपकली मोर पंख से डरती है। इसलिए जहां पर मोर पंख होता है वहां छिपकली कभी नजर नहीं आती है।
काली मिर्च पाउडर
पानी में काली मिर्च के पाउडर मिलाएं। फिर इस पानी घर की उन सभी जगह पर छिड़काव करें। इसकी तेज स्मैल छिपकलियां सहन नहीं कर पाती। इसतरह वे घर से भाग जाती है।
प्याज
प्याज में बहुत अधिक मात्रा में सल्फर पाया जाता है। इससे आने वाली दुर्गंध छिपकली सहन नहीं कर पाती है। ऐसे में प्याज को छिपकली भगाने के लिए यूज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


