अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया-यूसी बर्कले के ब्रायसे मांदेर ने
कहा, दिमाग के जिन हिस्से में सबसे पहले समस्या होती है, वे वहीं हिस्से
हैं जो गहरी नींद में मददगार होते हैं। यूसी बर्कले के जोसेफ विनर का मानना
है कि उम्र बढने के साथ नींद में कमी का संबंध याददाश्त कम होने से भी
जुडा है।
यूसी बर्कले में प्रोफेसर मैथ्यू वाल्कर ने कहा,उम्र बढने के साथ होने वाली
लगभग सभी बीमारियों का संबंध कहीं न कहीं नींद की कमी से जुडा है। हमने
जीवन काल बढाने की दिशा में तो अच्छा काम किया है लेकिन स्वास्थ्य में
सुधार की दिशा में खराब प्रदर्शन रहा है। नींद की कमी से झुर्रियां एवं बाल
सफेद होने जैसी समस्याओं के अलावा अल्जाइमर रोग, ह्वदय संबंधी बीमारी,
मोटापा और मधुमेह जैसी बीमारियां भी जुडी हैं।