Solid foods may help infants sleep longer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऐसे ज्यादा देर तक सोते और रात में कम उठते हैं शिशु

khaskhabar.com: बुधवार, 11 जुलाई 2018 5:43 PM (IST)
ऐसे ज्यादा देर तक सोते और रात में कम उठते हैं शिशु
लंदन। स्तनपान करने वाले शिशुओं की तुलना में ठोस आहार लेने वाले शिशुओं में नींद की समस्या कम होती है। शोध में पाया गया है जिन शिशुओं को जल्दी ठोस आहार देना शुरू किया गया, वे ज्यादा देर तक सोते हैं और रात में कम उठते हैं, और उन्हें जीवन के पहले छह महीने के दौरान स्तनपान पर निर्भर रहने वाले शिशुओं की तुलना में नींद की गंभीर समस्या कम होती है। किंग्स कॉलेज लंदन के प्रोफेसर ग्रिडेओन लैक ने कहा, ‘‘यद्यपि आधिकारिक सलाह यह है कि ठोस आहार देने से शिशुओं में रात के समय सोने की संभावना ज्यादा नहीं होती है, वहीं यह शोध कहता है कि इस सलाह को हमारे जुटाए गए साक्ष्यों के आलोक में फिर से जांच करने की जरूरत है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement