जयपुर । श्री जैन श्वे.तेरापंथ महिला मंडल शहर की ओर से मालवीय नगर स्थित अणुविभा केन्द्र में दो दिवसीय दिवाली कॉर्निवाल श्रीजी उत्सव का समापन रविवार को हुआ। इस उत्सव में करीब 70 स्टॉलों पर सजे फेस्टिवल कॉन्सेप्ट व वेडिंग कलेक्षन के सभी उत्पादों को जयपुरराइट्स ने जमकर सराहा।