Advertisement
महंगे सप्लीमेंट्स को कहें अलविदा, मल्टीविटामिन और मिनरल्स का पावरहाउस है ये छोटा सा दाना

जिम जाने वाले या मसल्स बनाने वाले युवाओं के लिए तिल प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा, इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक और मैंगनीज भी भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। ये सभी मिनरल्स हमारी दैनिक जरूरतों का अच्छा खासा हिस्सा पूरा करते हैं। तिल में सेसामिन और सेसामोलिन जैसे तत्व भी होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, दिल और लिवर की सुरक्षा करते हैं और ब्लड प्रेशर को नेचुरल तरीके से कंट्रोल में रखते हैं।
काले तिल को आयुर्वेद में सफेद तिल से भी ज्यादा गुणकारी माना गया है। यह नसों की कमजोरी दूर करता है, बालों को उम्र से पहले सफेद होने से रोकता है और मानसिक रूप से खुशी और ताजगी बनाए रखता है। तिल के तेल में नेचुरल एसपीएफ होता है, जिससे सूरज की किरणों से त्वचा सुरक्षित रहती है। सुबह खाली पेट तिल चबाने से दांत और मसूड़े मजबूत रहते हैं और उम्र बढ़ने के बाद भी दांत स्थिर रहते हैं।
तिल का फायदा उठाने का आसान तरीका यह है कि इसे हल्का भूनकर खाया जाए। कच्चे तिल में कुछ फाइटेट्स होते हैं, जो पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं, लेकिन भूनने के बाद हर मिनरल शरीर में आसानी से घुल जाता है। आप तिल को सलाद, लड्डू, खिचड़ी या सीधे चबाकर खा सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


