Advertisement
रेसिपी: सलाद और पराठे के अतिरिक्त मूली से बनाई जा सकती है यह स्वादिष्ट डिश

सब्जी के अलावा आप मूली और चावल की कचोरी बनाकर खा सकते हैं। इस डिश का स्वाद आपके घर के बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आने वाला है।
चाहिए होंगी ये चीजें-
• मूली और चावल की कचोरी बनाने के लिए आपको मूली
• तेल
• 1 चम्मच कलौंजी
• 1 चम्मच अजवाइन
• नमक
• 1 चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
• 260 ग्राम चावल का आटा और
• ताजे बारीक कटे हरे धनिये की जरूरत होगी।
कैसे बनाएं मूली और चावल की कचोरी?
• इसके लिए सबसे पहले मूली को छीलकर कद्दूकस कर लें।
• अब, एक पैन में 1 कप पानी गर्म होने के लिए रख दें।
• पानी हल्का गर्म होने पर इसमें 1 चम्मच तेल, 1 चम्मच कलौंजी, 1 चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट और कद्दूकस हुई मूली डालकर अच्छी तरह चला लें।
• इसके बाद पैन को ढककर 5 से 7 मिनट के लिए मूली को पका लें।
• मूली पक जाने के बाद गैस बंद कर दें और इसमें 260 ग्राम चावल का आटा डालकर चम्मच की मदद से चला लें।
• आपको आटे को मूली में थोड़ा-थोड़ा डालना है और चम्मच से चलाते रहना है।
• तैयार आटे में ताजा कटा हरा धनिया मिलाएं और हाथों में थोड़ा तेल लगाकर सॉफ्ट डो तैयार कर लें।
• अब, इस डो से छोटी-छोटी लोई बनाएं इन्हें गोल बेल लें और तेल में डालकर फ्राई कर लें।
• इतना करते ही आपकी मूली और चावल के आटे की क्रिस्पी कचोरी बनकर तैयार हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


