इसमें सभी सहभागियों ने एक ही तरह के
कार्य अपनी शक्ति और धैर्य दिखाने के लिए किए। इसमें कुर्सी से 30 सेकेंड
के अंतराल पर चढऩा उतरना, एक पैर पर एक मिनट के लिए खड़ा होना और 6 मिनट
टहलना शामिल रहा। इसके साथ उनकी वॉकिंग स्पीड दस गज की दूरी की मापी गई।
इसमें यह बात सामने आई कि पुरुषों ने महिलाओं की तुलना में कार्यो में
बेहतर प्रदर्शन किया। इसी तरह कम उम्र के लोगों ने अधिक उम्र वालों की
तुलना में बेहतर किया। लेकिन, इस अध्ययन में यह पाया गया कि 50 की उम्र में
शारीरिक कार्य करने की क्षमता घटनी शुरू हो जाती है। इस पर जेंडर और
जनसांख्यिकी की विशेषताओं का कोई असर नहीं होता। पुरुष और महिलाएं, दोनों
ही जो अपने जीवन के मध्य भाग में थे वह कुर्सी पर चढऩे और एक पैर पर खड़े
होने में गिरने लगे।