Advertisement
स्पेशलिस्ट ने बताया गर्मिर्याेें मेें बालाेें, चेेहरेे की देेखभाल का कारगर उपाय

— ब्लड प्रेशर कम हो जाने से बहोशी आ जाती है, जिसे चेतना का खोना कहते हैं, गर्मियों के मौसम में यह बहुत आम होता है।
आयुर्वेद के अनुसार, गर्मी ‘पित्त दोष’ का मौसम होता है, जिसका संबंध अग्नि तत्व से होता है। यह मेटाबाॅलिज्म (चयापचय) और शरीर में होने वाले परिवर्तनों के लिए जिम्मेदार होता है, जिसमें पाचन भी शामिल है। कई स्वास्थ्य समस्याएं पित्त दोष से जुड़ी होती हैं, जिनमें शामिल हैं सीने में जलन, शरीर का अत्यधिक तापमान और पसीना, त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे त्वचा पर चकत्ते, घमौरी और मुंहासे, पेट में अत्यधिक एसिडिटी और पेप्टिक अल्सर, चिड़चिड़ापन रूखे बाल और गुस्सा।
अत्यधिक एसिडिटी और अपच के कारण आपके चेहरे का पीएच स्तर कम हो जायेगा, जिससे और अधिक एलर्जी, टैनिंग और चेहरे की चमक में कमी आ जाती है। उच्च मात्रा में तरल, फलों का रस, आसानी से पचने वाले सलाद और उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ से खोई चमक वापस आ सकती है। यहां कुछ उपाय दिये गए हैं, जो गर्मियों में आपकी त्वचा पर कमाल का असर दिखाते हैं, खासकर आपके किचन से लाए गए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features



