Facial and Hair Care tips in this summer Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्पेशलिस्ट ने बताया गर्मिर्याेें मेें बालाेें, चेेहरेे की देेखभाल का कारगर उपाय

khaskhabar.com: सोमवार, 22 मई 2017 4:49 PM (IST)
स्पेशलिस्ट ने बताया गर्मिर्याेें मेें बालाेें, चेेहरेे की देेखभाल का कारगर उपाय
नींबू नींबू फ्री रेडिकल्स की समस्या की लड़ता है, साथ ही यह विटामिन सी से भरपूर होता है, हर दिन इसका सेवन करने से चमकदार और स्वस्थ त्वचा पाने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह डिटाॅक्सिफाइ करने में भी मदद करता हैं। इसमें ब्लीच करने के गुण होते हैं, जिससे कि त्वचा का रंग हल्का होता हैं, लेकिन नींबू लगाने के बाद धूप में घर से बाहर ना निकलें, क्यों कि इससे जलन हो सकता है।
एलोविरा

गर्मी के दिनों में एलोविरा लेने से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है और इसे लगाने
से त्वचा को ठंडक महसूस होती है। साथ ही कई प्रकार के बैक्टीरिया, फफूंद और वायरस को भी यह मारता है। यदि आपकी त्वचा धूप से प्रभावित हो गई है तो एलोविरा आपकी त्वचा को जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी ठीक कर देता है।

दही

यह डेयरी उत्पाद कैल्शियम और मैग्नीशियम तत्वों से भरपूर होता है, जो हमारी हड्डियों को
मजबूत करने के अलावा बेहतरीन एक्सफोलिएटर भी है। इसे बेसन में मिलाकर लगाने से त्वचा को गोरा करने वाले एजेंट की तरह कार्य करता है और जिससे टैन को खत्म करने में मदद मिलती है।

नीम की पत्तियां (मारगोसा)

नीम में जलन-रोधी, फंगसरोधी, जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो ना केवल आपकी सेहत को लाभ पहुंचाता है, बल्कि सौंदर्य संबंधी कई परेशानियों को भी दूर करता है। नीम में
विटामिन सी होता है, जो त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे ब्लैक हेड्स, पिग्मेंटेशन, निस्तेज और
बढ़ती उम्र के असर को दूर करने में मदद करता है। इससे त्वचा पर जवां निखार आता है।

जई का आटा

जई सेहतमंद और पोषक खाद्य होता है, इसमें शरीर को बाहर के साथ-साथ अंदरूनी
रूप से भी स्वस्थ करने के बेहतरीन गुण होते हैं। सूखी तथा खुरदुरी त्वचा के लिये जई का
आटा एक अच्छा स्क्रब होता है।
तुलसी की पत्तियां
तुलसी की पत्तियों में उच्च मात्रा में पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी होता है, जो आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एटीआॅक्सीडेंट होता है। उपरोक्त उल्लेखित सामग्रियों के अलावा कई अन्य उपयोगी टिप्स है, जिनको आप इन गर्मियों में अपना सकते हैं।

ये भी पढ़ें - चुकंदर के लाभ जानकर हैरान हो जाएंगे आप

2/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement