khaskhabar.com: गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 10:31 AM (IST)
न्यूयार्क। क्रोध, भावनात्मक रूप से परेशान होने या भारी शारीरिक श्रम करने
से हृदयाघात का खतरा काफी बढ़ सकता है। बड़े पैमाने पर किए गए एक
अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन में यह चेतावनी दी गई है। अनुसंधानकर्ताओं ने क्रोध
या भावनात्मक रूप से परेशान होने और इसके एक घंटे के अंदर हृदयाघात के
लक्षण दिखाई पडऩे के बीच संबंध पाया है। यह पाया गया कि ऐसे में हृदयाघात
का खतरा दो गुना अधिक बढ़ जाता है।