Advertisement
स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है अंडा, जानिये कितनी देर में खा लेना चाहिए उबला हुआ

सेहत के लिए अंडा अच्छा माना जाता है। यह कई सारे पोषक तत्व से भरपूर होता है। साथ ही साथ यह शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखता है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (लिनोलिक, ओलिक एसिड) होते हैं। सख्त उबले हुए अंडे प्रोटीन और पोषक तत्व का अच्छा सोर्स हैं। नाश्ते से लेकर स्नैक्स तक में अंडा सबसे शानदार है।
कितनी देर में खा लेना चाहिए उबला हुआ अंडा?
अंडे को ज्यादा वक्त तक फ्रेश रखने के लिए फ्रीज में रखा जाता है। अब सवाल यह उठता है कि उबले हुए अंडे को कितनी देर में खा लेना चाहिए? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सख्त उबले हुए अंडे को आप 5-7 दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं और आराम से इसे खा सकते हैं। सेहत पर इसका कोई साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिलेगा।
अंडों को उबालने के बाद अगर ज्यादा देर तक सेवन नहीं किया जा रहा, तो जरूरी है कि आप इसके छिलके को ना उतारें। क्योंकि ऐसा करने से अंडे की अंदरूनी परत खुल जाएगी और वह हवा के साथ खतरनाक बैक्टीरिया के संपर्क में भी आ सकते हैं।
फटे अंडे को तुरन्त खा लें
अगर आप उबले हुए अंडे का सेवन तुरंत नहीं करने वाले तो आप इसका छिलका ना उतारें। जब आपको अंडा खाना हो तभी इसके छिलके को उतारें और तुरंत खा लें। इससे यह बैक्टीरिया के संपर्क में नहीं आएगा। अगर अंडा उबालते समय फट गया है तो इसे तुरंत खा लें। इसे फ्रिज में रखने की भूल ना करें।
7 दिन तक खाने योग्य रहता है अंडा
ऐसा कई बार होता है कि अंडे को फ्रिज में रखने के बाद कुछ चीजों की वजह से इसके खराब होने का शक रहता है। लेकिन बता दें कि यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर का कहना है कि जब अंडे को सही तरह से स्टोर किया गया हो तो यह 7 दिन तक खाने योग्य रहता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


