Advertisement
मजबूत रीढ़ और बेहतर पाचन के लिए करें मकरासन, जानें आसन का सही तरीका

इसके अलावा, मकरासन मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में सहायक होता है। इस आसन के अभ्यास से मस्तिष्क को शांति मिलती है और एकाग्रता बढ़ती है। आयुष मंत्रालय भी मानता है कि मकरासन करने से दिमाग को आराम मिलता है और हम शांत महसूस करते हैं। इस आसन को रोज करने से मन शांत रहता है और चिंता कम होती है। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।
मकरासन पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। इस आसन को करते समय शरीर पेट के बल जमीन पर लेटा होता है, जिससे पेट पर हल्का दबाव पड़ता है। यह दबाव पाचन अंगों को सक्रिय करता है। इस आसन को करते वक्त जब गहरी और धीमी सांस लेते हैं, तो शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
चलिए अब आपको इस आसन को करने का सही तरीका बताते हैं-
मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग (एमडीएनआईवाई) के अनुसार, मकरासन करने के लिए सबसे पहले आप उदर के बल यानी पेट के बल लेट जाएं। इस स्थिति में पैरों को एक-दूसरे से थोड़ा दूर फैलाएं और पंजों को बाहर की ओर मोड़ें। इसके बाद दोनों हाथों को मोड़ते हुए बाएं हाथ पर दाईं हथेली रखें। फिर सिर को दाईं या बाईं दिशा में अपने हाथों पर आराम से रखें। आंखें धीरे-धीरे बंद करें और पूरे शरीर को शिथिल होने दें। यह स्थिति शरीर को आराम देने के साथ-साथ मन को शांत और तनाव मुक्त करती है। मकरासन का नियमित अभ्यास करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


