नई दिल्ली। भारत में सांवले रंग को सुंदरता से जोडक़र नहीं देखा जाता है।
सांवले रंग का मजाक उड़ाया जाता है इसलिए यहां बड़े पैमाने पर गोरेपन वाली
क्रीम या उत्पादों की बिक्री होती है। वैवाहिक विज्ञापनों व साइटों पर भी
गोरी व सुंदर लडक़ी की मांग की जाती है। जो लोग भी गोरा होने व रंग हल्का
करने के उपाय की तलाश कर रहे हैं उन्हें विशेषज्ञों द्वारा सावधान किया गया
है। इस तरह के उत्पाद आपके लिए जीवनभर की परेशानी खड़ा कर सकते हैं।