Jharkhand: PM narendra modi addressing a public meeting in Dhanbad Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Jharkhand Assembly Election : कांग्रेस पूर्वोत्तर राज्यों में आग लगाने का कर रही है प्रयास-PM

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 दिसम्बर 2019 2:06 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election : कांग्रेस पूर्वोत्तर राज्यों में आग लगाने का कर रही है प्रयास-PM
कांग्रेस ने किया परिवार हित के लिए कार्य.... प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों की डिक्शनरी में कभी जनहित नहीं रहा, उन्होंने हमेशा स्वहित के लिए, परिवार हित के लिए काम किया। यही कारण है कि काले सोने पर बैठा ये धनबाद और ये पूरा इलाका संपदा से जितना समृद्ध है, उतनी ही अधिक गरीबी यहां बनी रही।यहां सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास से सरकार तभी चल पाएगी जब यहां सरकार भाजपा की होगी।क्योंकि भाजपा जो संकल्प लेती है, उसे सिद्ध भी करती है। जो हम कह रहे हैं, उसको हम करके रहेंगे। कांग्रेस और उसके साथियों के पास सोच और संकल्प दोनों की कमी है। इन्होंने यहां नक्सलवाद को हवा दी, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि उनके शासन काल में यहां नए उद्योग तो आए नहीं, बल्कि पुराने भी बंद हो गए।
कांग्रेस ने झारखंड को दिया धूल, धुआं और धोखा...


कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अगर धनबाद, देवघर और झारखंड को कुछ दिया है, तो वो है - धूल, धुआं और धोखा। यहां से कोयला निकलता रहा, लेकिन यहां की जनता को प्रदूषण में छोड़ दिया गया, सुविधाओं के अभाव में छोड़ दिया गया।  षड्यंत्रकारी मानसिकता लेकर चलने वाले लोग 99वें के फेरे में फंस गए हैं। यहां से निले कोयले पर कांग्रेस-JMM के नेताओं ने, इनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने अपने लिए महल खड़े कर दिए, लेकिन यहां की जनता को झोपड़ियों में रहने के लिए मजबूर कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब आपने दिल्ली और रांची में भाजपा सरकार बनाई तब जाकर डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बना। जिसका फायदा यहां से निकलने वाले कोयले की आय का एक हिस्सा यहीं पर खर्च होने लगा है।अब भाजपा सरकार ने हर गरीब-बेघर परिवार को अपना पक्का घर दिलाने का बीड़ा उठाया है। झारखंड में 10 लाख ऐसे घर बन चुके हैं।  जिनको अभी घर नहीं मिले हैं उनको भी 2022 तक अपना पक्का घर मिल जाएगा। 

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement