Advertisement
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

सिंहः प्रेम-संबंधों के लिए आज का दिन बहुत मिश्रित फल
वाला है। एक तरफ संबंध सुधरेंगे तो किसी बात को लेकर खटपट भी हो जायेगी। आज आपके सृजन
कार्य के लिए पूरा मौका मिलेगा और आपकी प्रतिभा तराशने और प्रदर्शन का मौका मिलेगा।
घरेलू मामलों में प्रगति होगी। कुटुम्ब में किसी मामले को लेकर सहमति बन सकती है। संतान
की तरफ से आप थोड़ा परेशान रहेंगे और यह समझ में नहीं आयेगा कि उन समस्याओं का क्या
करें? आपको इस मामले में एक निश्चित दूरी बनाये रखना चाहिए। आज दिन भर के काम-काज का
लाभ शाम को मिलेगा। साझेदारी के मामलों में सफलता मिलेगी।
कन्याः आज खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। घर के काम-काज में
आर्थिक स्थिति का असर दिखेगा। आर्थिक दबाव इतने ज्यादा होंगे कि आपको एक-दो योजनाओं
में परिवर्तन करना पड़ सकता है। दैनिक लाभ भी बढ़ेगा, परन्तु आपकी विस्तार योजना भी आकार
ले रही है। आज कुटुम्ब-परिवार के मामलों में थोड़ी सी असहमति बढ़ेगी। कोई अनावश्यक विवाद
भी जन्म ले सकता है। नियोजक किसी बात को लेकर थोड़ा अप्रसन्न हो सकते हैं। परन्तु आपके
काम-काज में दखल नहीं दंेगे। कार्य की अधिकता के कारण कोई काम हो जायेगा, कोई काम छूट
जायेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन शानदार है और इससे आपको राहत मिलेगी। आर्थिक दृष्टि
से दिन मिश्रित रहेगा।
यह भी पढ़े : यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features




