Advertisement
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

तुलाः आज मन में उच्चाटन
का सा भाव रहेगा। काम-काज में पूरा मन नहीं लगेगा। हर काम जैसे बिखरा हुआ हो और आप
उसे संभालने की चेष्टा करेंगे। आपको चाहिए कि धीरे-धीरे करके एक-एक काम को संभालें।
आज का दिन अच्छा और शुभ जाने वाला है। आर्थिक लाभ तो नहीं होगा परन्तु आपके काम-काज
बनने लगेंगे। किसी खास मित्र का सहयोग मिल जायेगा और आप आगे बढ़़ेंगे। भूमि-भवन के मामलों
में कुछ सफलता मिल सकती है। शहर से बाहर का कोई काम हो, तो उसे संपादित कर लें। आर्थिक
दबाव यथावत रहेगा और खर्चें किसी भी तरह से कम नहीं होंगे। अचानक कोई बड़ा खर्चा भी
करना पड़ सकता है।
वृश्चिकः काम-काज में
गति आयेगी। कार्यप्रणाली में हल्का सा संशोधन भी करना पड़ेगा। आपके आस-पास के लोग सहयोग
करेंगे। आज भारी खर्च का दिन है और कहीं से आय नजर नहीं आ रही। कोई विशेष खर्चा आने
वाला है, उसके प्रबंध में आप जुट जायेंगे। आप खान-पान में बहुत सावधान रहें। अपदूषण
से समस्या हो सकती है। शत्रु लगातार आपके विरूद्ध कार्य करेंगे और सामने नहीं आयेंगे।
आपको चाहिए कि अपना काम चुपचाप करें और ऊर्जा का स्तर बढ़ा दें। बाहर के शहरों से काम-काज
बढ़ेगा। बाहर से आय भी बढ़ेगी। यदि विदेश व्यापार करते हैं तो भी अनुकूल स्थिति रहेगी।
सरकारी लोगों से काम-काज में थोड़ी अड़चन आ सकती है। संतान की समस्या यथावत चलती रहेगी।
यह भी पढ़े : झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features




