Advertisement
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्कः तुलनात्मक दृष्टि
से सुबह की बजाए शाम का समय ज्यादा अच्छा जाएगा। कामकाज में गति होते हुए भी पूरी सफलता
नहीं मिल रही है। इस समय आपको दैवीय मदद की आवश्यकता है और पूजा पाठ का समय बढा देने
से आपको लाभ होगा। आज लोकप्रियता का दिन है परन्तु उसके बीच में भी कोई एक व्यक्ति
आपके ऊपर आक्षेप लगा सकता है। आपको किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है और वह
यात्रा चाहकर भी गोपनीय नहीं रह पाएगी। व्यावसायिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी।
संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है और उनका कार्य निष्पादन उच्चकोटि का रहेगा। शत्रु
शांत नहीं हैं और आपके ऊपर उनकी नजर है।
सिंहः आज का दिन महत्वपूर्ण
मामलों को उनके परिणाम की ओर ले जाने का है। किसी एक मामले में आप अंतिम निर्णय कर
सकते हैं। इस समय आप जो भी कर देंगे उसको समर्थन मिल जाएगा। आपकी लोकप्रियता है और
इस समय सभी लोग कहना मानेंगे। वाहन सुविधा बढेगी या यात्रा में आराम मिलेगा। कहीं बाहर
गए तो खाने-पीने की मौज रहेगी परन्तु लौटते समय की यात्रा में कुछ कष्ट हो सकता है।
संतान की ओर से कुछ चिंतित रहेंगे और उनकी सफलता को लेकर आपके मन में संदेह रहेगा।
जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं यथावत बनी रहेंगी।
यह भी पढ़े : पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features




