Horoscope Today, 10 august 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शनिवार, 10 अगस्त 2019 09:20 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेषः आपकी राशि पर ग्रहों पर शुभ प्रभाव चल रहा है। आज के दिन आप में पर्याप्त ऊर्जा होगी और खूब काम करेंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा, नई बात सामने आएगी और आर्थिक लाभ बढेगा। इस समय शत्रु कुछ भी नहीं कर पाएंगे और आप विजयी रहेंगे। यदि व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता है तो भी आप जीत में रहेंगे। घर परिवार का सहयोग काफी मिलेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा सावधानी बरतें। बातचीत में आपकी लापरवाही इस मामले में नुकसान दे सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। भागीदारी के मामलों में थोड़ा बहुत तनाव रह सकता है। वृषभः आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा जब पुराने मित्र मिलेंगे और अच्छे समाचार सुनाएंगे। दैनिक लाभ की मात्रा आज बढ सकती है । आज किसी अनजाने क्षेत्र से लाभ होना संभव है। इन दिनों जो प्रयास आपने किए हैं उनका परिणाम आज आ सकता है। जो अविवाहित हैं उनके लिए भी अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी विवाद में आप अच्छी स्थिति में रहेंगे। दैनिक लाभ होने के बावजूद भी आपको पैसे की आवश्यकता पडे़गी। इसके लिए आप कुछ अतिरिक्त कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा और काम की अधिकता के बाद भी आप तरोताजा महसूस करेंगे। मिथुनः कार्यक्षेत्र में सफलता बढे़गी। कार्य निष्पादन उच्चकोटि का रहेगा जिससे आपको आर्थिक लाभ की संभावनाएं बनेंगी। आपके परिचय क्षेत्र के लोग आपसे मिलने की और आपके साथ समय बिताने की कामना करेंगे। आज काम के घंटे सामान्य से अधिक जाएंगे और काफी कोशिशों के बाद भी कई काम बकाया रह जाएंगे। मन में उच्चाटन का भाव होगा और एक बार आपके मन में पलायन की सी इच्छा उत्पन्न होगी। यह सब यू हीं चलता रहेगा परन्तु आप आगे बढेंगे क्योंकि आने वाले दिन अच्छे हैं। घर मंे शांति के लिए आपको स्वभाव में हल्का सा परिवर्तन लाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement