आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: शनिवार, 10 अगस्त 2019 09:22 AM (IST)

तुलाः कारोबारी यात्रा
लाभ दे सकती है। आज आर्थिक आवश्यकता बहुत अधिक रहेगी और इस क्रम में आज आपको मेहनत
भी बहुत ज्यादा रहेगी। आप दोनों में सामंजस्य बिठा लेंगे। कोई नया परिचय हो सकता है
जिसका लाभ आपको मिलेगा। किसी काम को लेकर मन में संदेह चल रहा है। आपको चाहिए कि संदेहमुक्त
होकर आगे बढें क्योंकि उसमें आपका लाभ है। गैरकानूनी काम में हाथ नहीं डालें नहीं तो
नुकसान हो सकता है। दोपहर तक तो आप यथावत कार्य करते रहेंगे परन्तु दोपहर के बाद अचानक
प्राथमिकता बदल जाएगी। किसी नए काम में उलझना पडे़गा और इस चुनौती को आप पार ले जाएंगे।
वृश्चिकः आज का दिन
बहुत शानदार जाने वाला है। व्यावसायिक क्षेत्रों में नई प्रगति होगी। संतान की ओर से
शुभ समाचार मिलेगा और आपको पद-प्रतिष्ठा संबंधी लाभ हो सकता है। नए लोगों से परिचय
लाभ देने वाला रहेगा। खर्चा बहुत अधिक होगा और उसमें कमी आती हुई नहीं दिख रही है।
जिस योजना पर आप काम कर रहे हैं आज उसमें महत्वपूर्ण प्रगति होगी और बात आगे बढेंगी।
आर्थिक लाभ की परिस्थितियां बन रही हैं और थोडे समय बाद आपको इसका असर दिखने लग जाएगा।
पाचनतंत्र के विकार थोड़ा परेशान करेंगे, दांत की तकलीफ भी उभर कर सामने आ सकती है।
धनुः मन में किसी बात
को लेकर भारी असंतोष रहेगा। घरेलू परिस्थितियां सामान्य नहीं चल रही हैं परन्तु आपका
मनोबल और आपकी सोचने की शक्ति इस समस्या से निजात दिला सकती है। घर के अंदर का जो वातावरण
है, घर के बाहर उससे विपरीत मिलेगा और अच्छा परिणाम आएगा। बाहर आपकी लोकप्रियता बढे़गी
और इसके कारण आपके साधन भी बढ़ेंगे। आर्थिक लाभ निश्चित होंगे परन्तु आपको योजना अच्छी
तरह से बनानी चाहिए। इन दिनों अनावश्यक खर्चे बहुत ज्यादा होंगे और आपको उस पर नियंत्रण
करना ही चाहिए।यह भी पढ़े : मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...
3/4