Advertisement
सुषमा सेठ मेटा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023 से सम्मानित

इस साल की लाइफटाइम अवार्ड विजेता सुषमा सेठ ने अपने करियर की शुरूआत 1950 के दशक में की थी, और वह दिल्ली स्थित थिएटर ग्रुप यात्रिक की संस्थापक सदस्य थीं। उनकी पहली फिल्म 'जुनून' (1978) थी और उन्हें 1980 के दशक में प्रसारित टीवी सोप 'हम लोग' में 'दादी' की भूमिका के लिए जाना जाता है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कल्चरल आउटरीच के प्रमुख जय शाह ने कहा, हम सुषमा सेठ को मेटा 2023 लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान करने के लिए रोमांचित हैं, जो रंगमंच की जटिलता और बारीकियों को समझती हैं और वास्तव में थिएटर की बारीकियों को समझती हैं। उनके शानदार कार्य के माध्यम से वह यह अवॉर्ड जीती है।
टीमवर्क आर्ट्स एंड फेस्टिवल प्रोड्यूसर के प्रबंध निदेशक संजय के. रॉय ने कहा, मेटा 2023 लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित 14 कैटेगिरी में पुरस्कार प्रदान करेगा। बेस्ट प्ले, बेस्ट डायरेक्टर,व बेस्ट स्टेज डिजाइन,बेस्ट लाइट डिजाइन, बेस्ट इनोवेटिव साउंड डिजाइन, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट एक्टर इन अ लीड रोल (मेल), बेस्ट एक्ट्रेस इन अ लीड रोल (फीमेल), बेस्ट एक्टर इन अ सर्पोटिंग रोल (मेल), बेस्ट एक्ट्रेस इन अ सर्पोटिंग रोल (फीमेल), बेस्ट ओरिजनल स्क्रिप्ट औप बेस्ट कोरियोग्राफर के लिए 13 कॉम्पिटेटिव कैटेगिरीज हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
हॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


