Here is how Priyanka wished Sophie Turner before Emmy Awards night-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एमी अवॉर्ड के पहले प्रियंका ने दी सोफी को शुभकामनाएं

khaskhabar.com: सोमवार, 23 सितम्बर 2019 8:05 PM (IST)
एमी अवॉर्ड के पहले प्रियंका ने दी सोफी को शुभकामनाएं
लॉस एंजेलिस। 'गेम ऑफ थ्रॉन्स' (Game of Thrones) की अभिनेत्री सोफी टर्नर (Sophie Turner), जिन्हें एमी के ड्रामा सीरीज में आउटस्टैंडिंग सहायक अभिनेत्री के किरदार के लिए नामित किया गया था, उन्हें उनकी देवरानी प्रियंका ने खास शुभकामनाएं दीं। इसके लिए प्रियंका ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया और लिखा, "सोफी, हमारी एमी नामिति!!! हमारी लड़की को ढेरो शुभकामनाए।" प्रियंका के अलावा सोफी के पति जो जोनास ने भी अपनी पत्नी के लिए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, "मुझे आप पर गर्व है। आप एमी के लिए नामित हुई हैं। आप असाधारण हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।" इसके अलावा सोफी के देवर निक ने भी सोफी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "शानदार काम के आठ सीजन। आपको आपके एमी नामांकन के लिए शुभकामनाएं।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement