Elton John not planning to retire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गायक एल्टन जॉन ने संन्यास लेने की खबरों का किया खंडन

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 4:59 PM (IST)
गायक एल्टन जॉन ने संन्यास लेने की खबरों का किया खंडन
मशहूर पॉप गायक एल्टन जॉन के लिए अफवाहें उड़ी थी कि वो संन्यास ले रहे हैं। इस पर गायक एल्टन जॉन का कहना है कि फिलहाल उनकी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है। उनके संन्यास लेने की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। वेबसाइट द रैप डॉट कॉम के अनुसार, जॉन अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए संन्यास लेने की घोषणा करने वाले हैं। हालांकि, गायक ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इन खबरों का खंडन किया है। समलैंगिक पति डेविड फर्निश से उनके (एल्टन जॉन) दो बेटे जैक और एलिजा हैं। जॉन ने लिखा, आपने आज सुबह अखबारों में जो पढ़ा उसका यकीन मत करें। इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है कि मैं संन्यास ले रहा हूं, बल्कि मैं अगले साल गायन में मेरे साझीदार बर्नी टाउपीन के साथ सहयोग के 50 साल पूरा होने का जश्न मनाने के बारे में सोच रहा हूं। # यह हसीना दिन में कई बार लगाती है घोडों की क्रीम!

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement