Ashley Jensen wants an Ugly Betty movie-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘अग्ली बेट्टी’ पर फिल्म बनाना चाहती हैं ये अभिनेत्री

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 नवम्बर 2017 11:46 AM (IST)
‘अग्ली बेट्टी’ पर फिल्म बनाना चाहती हैं ये अभिनेत्री
लॉस एंजेलिस। ‘अग्ली बेट्टी’ अभिनेत्री एश्ले जेन्सेन का कहना है कि वह लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘अग्ली बेट्टी’ के कलाकारों के साथ दोबारा जुडक़र इस लोकप्रिय टीवी धारावाहिक पर फिल्म बनाना चाहती हैं। इस कार्यक्रम का समापन वर्ष 2010 में हुआ था। इसमें अमेरिका फेरेरा ने बेट्टी सुआरेज की भूमिका निभाई थी। ‘अग्ली बेट्टी’ बेट्टी की कहानी थी, जो मोड पत्रिका में काम करती थी। इस शो में उसके परिवार व सहकर्मियों के बारे में भी है। चार कडिय़ों के बाद यह धारावाहिक रद्द कर दिया गया था। वेबसाइट ‘ओके डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘द मॉर्निंग’ शो पर एक साक्षात्कार में, जेन्सेन ने फिल्म संस्करण बनाए जाने पर जोर दिया। इसमें उन्होंने क्रिस्टीना मैकिनी की सबसे अच्छी दोस्त बेट्टी की भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement