Advertisement
सेमीकंडक्टर सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी 2030 तक 35 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी: रिपोर्ट

भारत के तेजी से बढ़ते सेमीकंडक्टर सेक्टर के वित्त वर्ष 31 तक 79.20 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। ग्लोबल इंडस्ट्री दशक के अंत तक एक ट्रिलियन डॉलर का बाजार बनने की ओर अग्रसर है।
यह वृद्धि टैलेंट के लिए अवसर पेश करती है, भारतीय सेमीकंडक्टर सेक्टर द्वारा 2026 तक 1 मिलियन नौकरियां पैदा करने का अनुमान है।
हालांकि, इस पैमाने पर पहुंचने के लिए इंक्लूसिव वर्कफोर्स की जरूरत होती है क्योंकि यह इंडस्ट्री मेल-डोमिनेटेड फील्ड के रूप में अकेले नहीं पनप सकता।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके विकास और इनोवेशन को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भागीदारी जरूरी होगी।
एनएलबी सर्विसेज के सीईओ सचिन अलुग ने कहा, "महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मानसिकता और इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव की जरूरत है। इसका मतलब है कि जेंडर-न्यूट्रल नीतियों और समान अवसरों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके अलावा, श्रमिक आवास, स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं और कुशल परिवहन के रूप में इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव भी कुशल वर्कफोर्स को आकर्षित करने और बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"
उन्होंने कहा, "सरकार और निजी क्षेत्र के बीच सहयोग सुरक्षित, सस्टेनेबल और वर्कर-फ्रेंडली एनवायरनमेंट बनाने में महत्वपूर्ण होगा। जैसे-जैसे भारत अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ा रहा है, महिलाओं को डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में इंटीग्रेट करना जरूरी होगा।"
चिप सेमीकंडक्टर निर्माण में, पुरुष और महिला भागीदारी 60:40 है। वहीं, चिप डिजाइन में यह भागीदारी 70:30 है। एटीएमपी (असेंबली, परीक्षण, अंकन और पैकेजिंग) में पुरुष और महिला भागीदारी 80:20 है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में एक सस्टेनेबल और डायवर्स सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बनाने के लिए इस अंतर को पाटना जरूरी है।
इसमें कहा गया है कि सही दिशा में उठाए कदम से भारत में जेंडर गैप पाटने में मदद मिलेगी और इसमें सेमीकंडक्टर सेक्टर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की भी क्षमता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


