Upcoming Samsung Galaxy Watch to come in 2 sizes: Report-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी वाच अब 2 आकारों में, कई सारी कनेक्टिविटी के साथ

khaskhabar.com: रविवार, 22 जुलाई 2018 1:34 PM (IST)
सैमसंग गैलेक्सी वाच अब 2 आकारों  में, कई सारी कनेक्टिविटी के साथ
सियोल। सैमसंग गैलेक्सी वाच अब दो अलग-अलग आकारों में लांच किया जाएगा। अमेरिकी संघीय संचार आयोग (एफसीसी) द्वारा प्रकाशित दस्तावेजों के हवाले से मीडिया को यह जानकारी दी गई। एफसीसी दस्तावेजों के मुताबिक, दोनों स्मार्टवाच को एक जैसा ही बनाया गया है, हालांकि उनमें थोड़ा अंतर है। जीएसएम एरेना की रिपोर्ट में शुक्रवार देर रात बताया गया कि बड़े आकार वाला सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टवॉच स्पोर्टियर वेरिएंट हो सकता है, जबकि छोटे आकार वाले का डिजायन अधिक पारंपरिक होगा।
दोनों मॉडल का एक ही नाम होगा और दोनों ही कई सारी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेंगे, जिसमें एलटीई बैंड्स, वाइफाइ 2.4 गीगाहट्र्ज, ब्लूटूथ शामिल है।
इस हफ्ते की शुरुआत में एफसीसी ने वॉचेज को प्रमाणित किया था, लेकिन इसकी कोई तस्वीर जारी नहीं की।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement