Advertisement
पेटीएम का मर्चेंट विस्तार भुगतान क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा की चिंताओं को कर रहा कम: बर्नस्टीन

बर्नस्टीन ने उपभोक्ता गतिविधियों में तेज वृद्धि को एक और सकारात्मक संकेत बताया। इससे पता चलता है कि पेटीएम अपने भुगतान इकोसिस्टम में यूजर्स की भागीदारी को लगातार मजबूत कर रही है।
ब्रोकरेज ने परिचालन खर्च में वृद्धि को लेकर चिंता जताई, लेकिन पेटीएम के वित्तीय प्रदर्शन में परिचालन लाभ बढ़ने के संकेत दिखाई दिए। कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 2,648 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एबिटा 90 प्रतिशत बढ़कर 270 करोड़ रुपए रहा। अप्रत्यक्ष खर्च में कुल राशि के लिहाज से वृद्धि हुई, लेकिन राजस्व के अनुपात में यह एक साल पहले के 52 प्रतिशत से घटकर लगभग 46 प्रतिशत रह गया।
बर्नस्टीन ने पेटीएम के भुगतान कारोबार से कमाई करने की क्षमता में सुधार का भी उल्लेख किया। कंपनी का शुद्ध भुगतान मार्जिन 8.5 आधार अंक से बढ़कर 9.1 आधार अंक हो गया। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर भुगतान का कुल लेनदेन मूल्य (जीएमवी) स्थिर रहने के बावजूद शुद्ध भुगतान राजस्व में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह मौजूदा लेनदेन से अधिक कमाई करने की बेहतर क्षमता को दर्शाता है।
वित्तीय सेवाएं कंपनी के लिए वृद्धि का एक अन्य प्रमुख माध्यम बनकर उभरीं। इस क्षेत्र का राजस्व सालाना आधार पर 49 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ा। वहीं, मार्केटिंग सेवाओं का राजस्व सालाना आधार पर 26 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 20 प्रतिशत बढ़ा। यह कई तिमाहियों तक सुस्ती रहने के बाद इस कारोबार में सुधार का संकेत है।
लगातार बढ़ते मर्चेंट नेटवर्क, उपभोक्ताओं की बढ़ती भागीदारी और भुगतान कारोबार से कमाई में सुधार के बीच बर्नस्टीन का आकलन तेजी से प्रतिस्पर्धी होते फिनटेक बाजार में पेटीएम की मजबूती को रेखांकित करता है। ब्रोकरेज का 2,200 रुपए का लक्ष्य मूल्य 26 अक्टूबर के बंद भाव के मुकाबले लगभग 33 प्रतिशत की संभावित बढ़त दर्शाता है।
--आईएएनएस
एबीएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


