पैनासॉनिक ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन्स Eluga Mark 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Eluga सीरीज का यह नया स्मार्टफोन volte सपॉर्ट करता है। इसमें 5.5 इंच का HD ऑनसेल डिस्प्ले लगाया गया है। 2.5D कर्व्ड ग्लास डिजाइन वाले डिस्प्ले पर ड्रैगनट्रेल ग्लास प्रॉटेक्शन भी दी गई है। ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर रन करने वाले इस स्मार्टफोन में 1.3GHz के ऑक्टा-कोर मीडियाटेक 6753 प्रोसेसर के साथ 3GB रैम लगाई गई है। इंटरनल मेमरी 32GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 GB तक बढ़ा सकते हैं।
इस स्मार्टफोन का बैक कैमरा 13 मेगापिक्सल है, जिसके साथ LED फ्लैश लगी है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। बैकसाइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी लगा है। इसकी मदद से सेल्फी भी ली जा सकती है।
जियो 4जी सिम काम न करे तो आजमाएं ये टिप्स