khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 09:35 AM (IST)
इसके तहत वह जियो इस्तेमाल करने वाले आईफोन धारकों को 1499 रुपये मासिक
शुल्क का प्लान एक साल के लिए फ्री में देगी। इस तरह से यूजर को कम से कम
18,000 रुपये का फायदा होगा। कंपनी के बयान के अनुसार इस प्लान में सभी तरह
की लोकल, एसटीडी कॉल, 20जीबी 4जी डेटा, रात में अनलिमिटेड 4जी डेटा, 40
जीबी वाईफाई डेटा और जियो ऐप सुविधा मुफ्त मिलेगी। फिलहाल कंपनी की सारी
सेवाएं दिसंबर 2016 तक सभी ग्राहकों के लिए निशुल्क हैं। इस तरह यदि कोई
व्यक्ति इसी महीने आईफोन खरीदता है और जियो की सेवाएं लेता है तो उसे पूरे
15 महीने तक मुफ्त में सभी सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी का कहना है कि उसकी यह
पेशकश नए आईफोन6, आईफोन 6 एस, आईफोन एस प्लस, आईफोन एसई, आईफोन7 और आईफोन
7प्लस के लिए होगी।